श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी गढ़वाल द्वारा राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के कोट खिर्सू दुगड्डा और पौड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायतों में मोतियाबिंद ग्राम पंचायत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की आंखों की मोतियाबिंद संबंधी स्क्रीनिंग की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के चार विकासखंडों में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। कुल 59 गांवों को चिन्हित किया गया है जहां संबंधित गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों पंचायत भवनों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में संबंधित क्षेत्र की सीएचओ तथा दृष्टिमितज्ञों द्वारा 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की आंखों की जांच कर मोतियाबिंद की पहचान की जाएगी। मोतियाबिंद पाए जाने पर जनपद के जिला चिकित्सालय पौड़ी बेस चिकित्सालय श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर तथा बेस चिकित्सालय कोटद्वार में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 10 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। आज दुगड्डा ब्लॉक के मवाकोट तथा कोट ब्लॉक के जामलाखाल में शिविर लगाए गए जिसमें कुल 68 लोगों की आंखों की जांच की गई। अभियान के दौरान नेत्र जांच शिविर से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र की सीएचओ आशा और एएनएम से संपर्क किया जा सकता है।
Spread the love