Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कार्यालय हरिद्वार में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी शाखाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों और तैनात स्टाफ से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न शाखाओं में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें और सौंपे गए कार्यों को व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करें। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पीड़ितों की समय रहते सहायता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp