श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 16 फरवरी 2026 को आरोपी को पकड़ लिया गया तथा अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में अन्य प्रासंगिक प्रावधान भी जोड़े गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मण पुत्र नरेश कुमार निवासी बाबूपुर देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक नीलम, कांस्टेबल रोशन और होमगार्ड मैनपाल शामिल
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 16 फरवरी 2026 को आरोपी को पकड़ लिया गया तथा अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में अन्य प्रासंगिक प्रावधान भी जोड़े गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मण पुत्र नरेश कुमार निवासी बाबूपुर देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक नीलम, कांस्टेबल रोशन और होमगार्ड मैनपाल शामिल