श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत पुलिस ने धर्म की आड़ में लोगों को भ्रमित करने वाले एक ढोंगी बहरूपिये के विरुद्ध कार्रवाई की है। अभियान राज्य सरकार की पहल पर जनपद स्तर पर चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 फरवरी 2026 को गैस प्लांट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बहरूपिये का वेश धारण कर घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जो धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने संजय पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम मकसूदपुर मंडावली कोतवाली देहात बिजनौर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवास शिव मंदिर बैरियर नंबर 6 रानीपुर हरिद्वार के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास रावत कांस्टेबल संजय बलूनी और कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे।
Spread the love