श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।बहादराबाद थाना क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शत-प्रतिशत चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 14 फरवरी 2026 को दिनेश जोशी निवासी जगजीतपुर थाना कनखल ने शिकायत दी कि पतंजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास स्थित एक प्लॉट में रखी लगभग 35 मीटर तांबे की केबल तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 15 फरवरी 2026 की रात चेकिंग के दौरान अमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम बेलड़ी सल्फर कोतवाली रुड़की वर्तमान पता पथरी बंगला थाना पथरी जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लगभग 35 मीटर कॉपर केबल लगभग 100 किलोग्राम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों अमित और अर्जुन के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित नौटियाल कांस्टेबल शाह आलम और होमगार्ड अरविंद शामिल रहे।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।बहादराबाद थाना क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शत-प्रतिशत चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 14 फरवरी 2026 को दिनेश जोशी निवासी जगजीतपुर थाना कनखल ने शिकायत दी कि पतंजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास स्थित एक प्लॉट में रखी लगभग 35 मीटर तांबे की केबल तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 15 फरवरी 2026 की रात चेकिंग के दौरान अमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम बेलड़ी सल्फर कोतवाली रुड़की वर्तमान पता पथरी बंगला थाना पथरी जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लगभग 35 मीटर कॉपर केबल लगभग 100 किलोग्राम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों अमित और अर्जुन के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित नौटियाल कांस्टेबल शाह आलम और होमगार्ड अरविंद शामिल रहे।