Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित जिला योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि तथा अवशेष राशि की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा अभी तक स्वीकृत धनराशि का पूर्ण व्यय नहीं किया गया है वे 28 फरवरी तक शेष धनराशि अनिवार्य रूप से व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक धनराशि व्यय न होने की स्थिति में अवशेष राशि अन्य विभाग को जारी की जाएगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण करते हुए व्यय की गई धनराशि का प्रमाण पत्र जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल पेयजल निगम गंगा की प्रोजेक्ट मैनेजर मीनाक्षी मित्तल मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग उरेडा परियोजना निदेशक वाईएस बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp