Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सिडकुल क्षेत्र में वर्ष 2024 में दर्ज 15 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फोरेक्स ट्रेडिंग और सेर्मस की खरीद-फरोख्त के नाम पर धनराशि हड़पने का आरोप है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार की तहरीर के आधार पर वर्ष 2024 में मोहित अग्रवाल सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नामजद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। गिरफ्तारी से बचने के प्रयासों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया तथा न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त किया गया। लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस टीम ने आरोपी मोहित अग्रवाल को वेव सिटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट शाहपुर बम्हेटा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर उप निरीक्षक सुभाष रावत और होमगार्ड आफताब शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp