श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 51 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 28 का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व भूमि विवाद विद्युत राशन अतिक्रमण और पेयजल से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। शिकायतकर्ता गुलफाम ने पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने अजय नौटियाल ने भूमि पैमाइश तेजपाल ने मीरपुर मुवाजरपुर स्थित भूमि की पैमाइश शैफील्ड स्कूल प्रबंधन ने सिडकुल क्षेत्र में डेंसो चौक से स्कूल मार्ग पर सीवर और सड़क की खराब स्थिति आईएससी गुप्ता ने विवेक विहार कॉलोनी में जलभराव महिपाल ने विद्युत कनेक्शन तथा आशिक कुमार ने ब्रह्मपुरी रावली महदूद में अधूरी नाली निर्माण कार्य को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ग्राम औरंगाबाद के निवासियों ने पानी की टंकी से सभी घरों को कनेक्शन न मिलने की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। स्थलीय निरीक्षण से जुड़ी शिकायतों में समन्वय बनाकर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई शिकायतकर्ता दोबारा उसी समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचता है और संबंधित अधिकारी द्वारा समय पर निस्तारण नहीं किया गया है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। वर्तमान में एल-1 स्तर पर 536 तथा एल-2 स्तर पर 116 शिकायतें लंबित पाई गईं जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया। शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से संवाद स्थापित कर संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल पेयजल निगम की प्रोजेक्ट मैनेजर मीनाक्षी मित्तल जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग उरेडा परियोजना निदेशक वाईएस बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और फरियादी मौजूद रहे।
Spread the love