श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सिडकुल क्षेत्र में घर से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया। 7 फरवरी 2026 को सुरेश सिंह की लिखित शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर से वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन चोरी किए जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 15 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मेट्रो अस्पताल जाने वाले रास्ते से आकाश पुत्र सोहनवीर निवासी पाल विहार कॉलोनी ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार को चोरी किए गए ONE PLUS Nord मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर सहायक उप निरीक्षक संजय चौहान कांस्टेबल प्रदीप और होमगार्ड सुनील कुमार शामिल रहे।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सिडकुल क्षेत्र में घर से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया। 7 फरवरी 2026 को सुरेश सिंह की लिखित शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर से वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन चोरी किए जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 15 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मेट्रो अस्पताल जाने वाले रास्ते से आकाश पुत्र सोहनवीर निवासी पाल विहार कॉलोनी ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार को चोरी किए गए ONE PLUS Nord मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर सहायक उप निरीक्षक संजय चौहान कांस्टेबल प्रदीप और होमगार्ड सुनील कुमार शामिल रहे।