श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पथरी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। 15 फरवरी 2026 को पथरी पुलिस ने सुभाषगढ़ डेरा कलाल मार्ग स्थित ट्यूबवेल के पास से एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार पुत्र चतर सैन निवासी ग्राम अलावलपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल राकेश नेगी और कांस्टेबल नारायण सिंह शामिल रहे।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पथरी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। 15 फरवरी 2026 को पथरी पुलिस ने सुभाषगढ़ डेरा कलाल मार्ग स्थित ट्यूबवेल के पास से एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार पुत्र चतर सैन निवासी ग्राम अलावलपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल राकेश नेगी और कांस्टेबल नारायण सिंह शामिल रहे।