Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मंगलौर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी को 90 पैकेट टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बॉर्डर क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्कूटी सहित पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश पुत्र बिरम सिंह निवासी मुंडलाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 90 पैकेट टेट्रा पैक देशी शराब उत्तर प्रदेश ब्रांड और एक स्कूटी बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज कांस्टेबल पंकज कुमार और पीआरडी ब्रजपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp