Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

कनखल-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। कनखल क्षेत्र में महिलाओं से छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 15 फरवरी 2026 को कनखल निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपनी साथियों के साथ सिंहद्वार स्थित नहर पटरी पर टहलने जाती हैं तो एक व्यक्ति वहां आकर महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करता और छींटाकशी करता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी रामनगर गंगनहर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल संजू सैनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp