श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस की ओर से अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस टीम ने 15 फरवरी 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में खेलड़ी से निवादा जाने वाली सड़क पर श्मशान घाट के पास से बाबूराम पुत्र बिशम्बर निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 52 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में आरोग्यम अस्पताल करौंदी सर्विस रोड ग्राम करौंदी से शीतल पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 48 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 100 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में राहुल कुमार अजय चंदेल अमर सिंह नेगी और संजय कुमार शामिल रहे।
Spread the love