श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार पाबों-पौड़ी गढ़वाल।श्रीनगर विधानसभा अंतर्गत पाबों क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लगभग 570.78 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। पाबों में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का भूमि पूजन कर कार्यों की शुरुआत की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबों के आवासीय भवनों के रंग-रोगन मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। बजवाड़ और बिडोली में आरोग्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य केन्द्र में इंटरलॉकिंग कार्य भवन अनुरक्षण तथा आधुनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों का लोकार्पण किया गया जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर चम्पेश्वर बिशल्ड चौलोसैंण चोपड़ियूं बिडोली ग्वालखुड़ा और निसणी सहित कई विद्यालयों में भवन मरम्मत चाहरदीवारी सुरक्षा दीवार रैम्प मंच आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष तथा कंप्यूटर कक्ष निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आवश्यक निर्माण और मरम्मत कार्यों की शुरुआत की गई। मुख्य सड़क से खुण्डेश्वर मैदान तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी जिसके पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा। विकासखण्ड खिर्सू के ग्राम मरगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सलोनी बिष्ट के क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर उन्हें क्रिकेट किट भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक गतिविधि भी देखने को मिली जब लगभग 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत और मंडल अध्यक्ष विमल नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास जताया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। निर्माणाधीन स्टेडियम में 1000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी तथा युवाओं को बूथ स्तर पर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इंटर कॉलेजों को भी आवश्यकतानुसार खेल सामग्री दी जाएगी। महिला मंगल दलों को पंजीकरण और खाता खुलवाने पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा जरूरतमंदों को पारंपरिक वाद्ययंत्र भी दिए जाएंगे। धार्मिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेडियम परिसर के समीप 21 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा और त्रिशूल निर्माण की घोषणा की गई। प्रेमनगर से चोपड़ियूं तक सुरंग निर्माण की संभावनाओं पर विचार करने की बात भी कही गई। साथ ही क्षेत्र के पारंपरिक मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की गई।कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मंत्री ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से पाबों क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पाबों-पौड़ी गढ़वाल।श्रीनगर विधानसभा अंतर्गत पाबों क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लगभग 570.78 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। पाबों में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का भूमि पूजन कर कार्यों की शुरुआत की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबों के आवासीय भवनों के रंग-रोगन मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। बजवाड़ और बिडोली में आरोग्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य केन्द्र में इंटरलॉकिंग कार्य भवन अनुरक्षण तथा आधुनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों का लोकार्पण किया गया जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर चम्पेश्वर बिशल्ड चौलोसैंण चोपड़ियूं बिडोली ग्वालखुड़ा और निसणी सहित कई विद्यालयों में भवन मरम्मत चाहरदीवारी सुरक्षा दीवार रैम्प मंच आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष तथा कंप्यूटर कक्ष निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आवश्यक निर्माण और मरम्मत कार्यों की शुरुआत की गई। मुख्य सड़क से खुण्डेश्वर मैदान तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी जिसके पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा। विकासखण्ड खिर्सू के ग्राम मरगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सलोनी बिष्ट के क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर उन्हें क्रिकेट किट भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक गतिविधि भी देखने को मिली जब लगभग 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत और मंडल अध्यक्ष विमल नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास जताया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। निर्माणाधीन स्टेडियम में 1000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी तथा युवाओं को बूथ स्तर पर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इंटर कॉलेजों को भी आवश्यकतानुसार खेल सामग्री दी जाएगी। महिला मंगल दलों को पंजीकरण और खाता खुलवाने पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा जरूरतमंदों को पारंपरिक वाद्ययंत्र भी दिए जाएंगे। धार्मिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेडियम परिसर के समीप 21 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा और त्रिशूल निर्माण की घोषणा की गई। प्रेमनगर से चोपड़ियूं तक सुरंग निर्माण की संभावनाओं पर विचार करने की बात भी कही गई। साथ ही क्षेत्र के पारंपरिक मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की गई।कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मंत्री ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से पाबों क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।