श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सतपुली स्थित बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल–2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि नयार फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जाएगाजिसमें माउंटेन बाइकिंग पैराग्लाइडिंग एंगलिंग कयाकिंग पैरामोटरिंग हॉट एयर बैलून जैसी अलग अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिसमें सभी प्रतियोगिताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गयी है। साथ ही आम जनता हेतु टेंडम फ्लाइंग की व्यवस्था भी की गई है जिससे स्थानीय नागरिकों में पैराग्लाइडिंग का रुझान बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त युवाओं तथा स्कूली बच्चों में साहसिक खेलों का रुझान पैदा करने के लिए एडवेंचर जोन बनाया जाएगा जिसमें विविध गतिविधियां जैसे बर्मा ब्रिज जिपलाइन कमांडो नेट तथा रिवर्स बंजी जंपिंग जैसी गतिविधियां रहेंगी। साथ ही शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया है जिसने संकल्प खेतवाल तथा प्रीतम भरतवाण जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी लोनिवि पर्यटन विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल क्याकिंग स्थल पैराग्लाइडिंग स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने आयोजकों को निर्देश दिए कि मुख्य कार्यक्रम स्थल के मैदान को समतल करने के साथ आसपास की झाड़ियों की सफाई भी सुनिश्चित की जाए। वहीं अधिशासी अभियंता लोनिवि को टेंट साउंड सिस्टम स्टॉल के लिए टेंट मंच एलईडी स्क्रीन सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम के दौरान मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल के प्रचार-प्रसार के लिए बेहतर होर्डिंग लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने क्याकिंग स्थल पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा कि क्याकिंग के लिए स्थान को सुरक्षित और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर कहा कि वे पैराग्लाइडिंग और क्याकिंग का प्रशिक्षण लेकर अपने क्षेत्र में अन्य युवाओं को प्रशिक्षण दें जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बिलखेत क्षेत्र पर्यटन का केंद्र बन सकेगा। साथ ही अन्य राज्यों के युवा भी यहां प्रशिक्षण लेने आ सकेंगे। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि पैराग्लाइडिंग क्याकिंग सहित अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को चिन्हित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत उपजिलाधिकारी रेखा आर्य जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित आयोजक उपस्थित रहे।
Spread the love