Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। लाखों रुपये का सीमेंट और इंजन ऑयल सस्ते दामों में बेचकर फरार हुए ट्रक चालक को कर्णप्रयाग पुलिस ने रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लगभग 2.65 लाख रुपये की सामग्री और 38,200 रुपये नगद बरामद किए हैं। गबन की सामग्री खरीदने वाले लोगों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। 15 फरवरी 2026 को वादी हरजोत सिंह टक्कर निवासी तिलक रोड ऋषिकेश जनपद देहरादून ने कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी 2026 को उनकी आरएस फॉरवर्डिंग ट्रांसपोर्ट एजेंसी ऋषिकेश से ट्रक संख्या UK08CB0024 में एचसीसी कंपनी के लिए 270 कट्टे सीमेंट 2 ड्रम इंजन ऑयल 50-50 लीटर,4 बाल्टी यूरिया 20-20 किलोग्राम तथा 4 सेट फिल्टर बॉक्स पीपलकोटी मायापुर जनपद चमोली भेजे गए थे। सामान की कुल कीमत लगभग 2,80,000 रुपये थी। 11 फरवरी को चालक जयवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय विक्रम सिंह निवासी ग्राम सुरसाल थाना उखीमठ जनपद रुद्रप्रयाग ने फोन कर ट्रक के दो टायर कर्णप्रयाग के पास फटने की सूचना दी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 14 फरवरी को वादी ने कर्णप्रयाग पहुंचकर देखा कि ट्रक गलनाऊ के पास खड़ा था टायर फटे थे और चालक सहित सारा सामान गायब था। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि चालक ने सामान अन्य वाहनों में लादकर बेच दिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी के उखीमठ क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने 16 फरवरी 2026 को ग्राम व बाजार भीरी जनपद रुद्रप्रयाग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 11 फरवरी को ट्रक में लदा सीमेंट कर्णप्रयाग क्षेत्र के स्थानीय पिकअप चालकों को सस्ते दामों में बेच दिया था। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 234 कट्टे सीमेंट इंजन ऑयल और अन्य सामान बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,65,000 रुपये है। साथ ही 38,200 रुपये नगद भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया। गबन की सामग्री खरीदने वाले लोगों को नोटिस जारी कर पुलिस या न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस प्राप्त करने वालों में मुन्ना सिंह रावत निवासी ग्राम किमोली से 50 कट्टे कुलदीप सिंह निवासी ग्राम कनखुल से 60 कट्टे शुखदेव सिंह निवासी ग्राम धार डूंगरी से 10 खाली कट्टे, दर्शन सिंह रावत निवासी ग्राम खोला से 38 कट्टे आसीस नेगी निवासी ग्राम गालनाऊ से 35 कट्टे तथा प्रदीप बिष्ट निवासी ग्राम कमेडा से 51 कट्टे सीमेंट 2 ड्रम इंजन ऑयल 4 बाल्टी यूरिया और 2 बॉक्स में 12 फिल्टर बरामद किए गए। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद हेड कांस्टेबल दान सिंह कांस्टेबल नरेश नेगी कांस्टेबल मनमोहन सिंह कांस्टेबल चालक संतोष सिंह तथा पीआरडी सरिता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp