Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में 21 फरवरी को प्रस्तावित रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान के कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के समन्वयक प्रो.एमपीएस बिष्ट ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गठित सभी समितियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। विभिन्न समितियों ने अपने दायित्वों और अब तक की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में स्वागत और प्रोटोकॉल व्यवस्था अतिथि सत्कार मंच सज्जा ध्वनि प्रणाली बैनर और बैठक व्यवस्था गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था तथा पुस्तकालय प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलपति ने सभी समितियों को समयबद्ध समन्वित और सुव्यवस्थित ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र टम्टा ने परिसर और उससे जुड़े सभी सड़क मार्गों को दुरुस्त करने की जानकारी दी। बैठक में कुलसचिव अनीस उज जमान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओपी गुसाईं मुख्य नियंता प्रो.दीपक कुमार प्रो.मोहन पंवार प्रो.एचबीएस चौहान प्रो.राजेंद्र सिंह नेगी प्रो.राकेश डोडी प्रो.वाईपी रैवानी प्रो.सीमा धवन प्रो.बीपी नैथानी डॉ.बृजेश गांगिल डॉ.वीके पुरोहित डॉ.एसएस बिष्ट तथा संबंधित समितियों के अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp