Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा की संचालन स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने जानकारी दी कि जनपद में 22 एम्बुलेंस वाहन संचालित हो रहे हैं जिनकी तैनाती विकासखण्डवार की गई है। प्रत्येक विकासखण्ड में दो से तीन एम्बुलेंस तैनात हैं। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए जनपद के लिए तीन अतिरिक्त एम्बुलेंस की मांग शासन को भेजी गई है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी एम्बुलेंस का फिटनेस परीक्षण चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व आरटीओ कर्णप्रयाग के माध्यम से कराकर फिटनेस रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। एम्बुलेंसों के रिस्पॉन्स समय में सुधार लाने और प्रत्येक एम्बुलेंस के रिस्पॉन्स समय का रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एम्बुलेंस में जीपीएस अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए तथा उसका लॉगिन एक्सेस मुख्य चिकित्साधिकारी के पास उपलब्ध हो। साथ ही एम्बुलेंस में मोबाइल फोन और टैबलेट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp