Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुधवार को आयोजित होने वाली फायर मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि स्टेजिंग एरिया पुलिस लाइन गोपेश्वर में बनाया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने कार्मिकों सहित प्रातः 9:30 बजे तक पुलिस लाइन गोपेश्वर में उपस्थित रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद वनाग्नि संभावित स्थलों पर अभ्यास किया जाएगा जिनमें चमोली में एक और गोपेश्वर में दो स्थान चिन्हित किए गए हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित बड़ी कंपनियां जैसे टीएचडीसी यूजेवीएन एनटीपीसी और जेपी सहित अन्य कंपनियों की सूची तैयार कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके पास अग्निशमन उपकरण अद्यतन स्थिति में उपलब्ध हैं या नहीं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता सीओ मदन सिंह बिष्ट आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp