Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पिटकुल के अधिकारियों एवं संबंधित परिवारों के साथ एक सार्थक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबंधित परिवारों ने जिलाधिकारी के सम्मुख पिटकुल निर्माण हेतु भूमि देने की सहमति जताई जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ अरोड़ा को तत्काल एजेंडा तैयार कर बोर्ड की बैठक में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि शासनादेश जारी होने पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश एई पिटकुल मु.शाहवेज एवं मंगरोली नंदप्रयाग के भूमि धारक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp