श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद में संचालित क्लस्टर पद्धति विद्यालय के कार्यो एवं शौचालयो की वस्तुस्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित को माह मई 2026 तक क्लस्टर पद्धति विद्यालयों के सभी कार्य पूर्ण करने एवं 01 क्लस्टर पद्धति विद्यालय हेतु भूमि चिन्हित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जोशीमठ एवं तपोवन में छात्र-छात्राओं की संख्या उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। वही मुख्य शिक्षा अधिकारी को क्लस्टर पद्धति विद्यालय में चल रही कार्यो की गुणवत्ता चैक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा संबंधित प्रधानाचार्य भी कार्यो का निरीक्षण करें ताकि गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पर कार्य पूर्ण हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love