Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना भगवानपुर क्षेत्र में महंत की गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंपत्ति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं। 10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिंह ने कोतवाली भगवानपुर में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रविदास आश्रम में रहने वाले महात्मा बृजेश दास 5 फरवरी 2026 से लापता हैं। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। थाना भगवानपुर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान विभिन्न सुराग जुटाए। जांच में सामने आया कि बृजेश दास बागपत निवासी एक महिला के संपर्क में थे और अंतिम बार उसी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित महिला और उसके पति से पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने बताया कि परिचित और रिश्तेदारी के कारण बृजेश दास का उसके घर आना-जाना था। महिला के अनुसार वह मानसिक और आर्थिक दबाव बना रहा था। 5 फरवरी को महिला ने उसे घर बुलाया जहां पहले से बनाई गई योजना के तहत उसके पति संजीव ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद संजीव और उसके भाई जोगेंद्र ने शव और मोटरसाइकिल को कृष्णा नदी में फेंक दिया। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन बिस्तर की चादर गद्दा और कुछ कपड़ों को आग लगाकर नष्ट करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे से महंत बृजेश दास का शव बरामद किया। साथ ही भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई कुल्हाड़ी मोबाइल के अधजले हिस्से और जले कपड़ों की राख भी बरामद की गई। पुलिस ने संजीव पुत्र स्वर्गीय रामपाल निवासी ग्राम गांगनौली थाना दोघट जिला बागपत उत्तर प्रदेश उसकी पत्नी और जोगेंद्र पुत्र स्वर्गीय रामपाल वर्तमान निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी मृतक के मोबाइल के अधजले हिस्से और बैटरी खून से सना व सादा फर्श नमूना जले हुए कपड़ों की राख पुलिस टीम थाना भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण उप निरीक्षक नीरज रावत उप निरीक्षक बालाराम जोशी सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार कांस्टेबल संजीव यादव कांस्टेबल उवैदउल्लाह कांस्टेबल संजय पंवार महिला कांस्टेबल अनुपमा कांस्टेबल महिपाल सीआईयू रुड़की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp