श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भगवानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। 16 फरवरी 2026 को बहबलपुर से सिकरोड़ा जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.96 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लुकमान पुत्र मेज्जा निवासी ग्राम हलजौरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी लुकमान पुत्र मेज्जा निवासी ग्राम हलजौरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम उप निरीक्षक मुकेश नोटियाल कांस्टेबल राहुल कुमार कांस्टेबल अजय चंदेल।
Spread the love