Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 फरवरी 2026 को चमगादड़ टापू के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी माजरा चंडी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी माजरा चंडी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार। पुलिस टीम उप निरीक्षक चरण सिंह कांस्टेबल बृजमोहन कांस्टेबल पवन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp