Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकासखंड नारसन की न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण के प्राथमिक विद्यालय गदरजुड़ा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से 118 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा 86 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम में 419 क्षेत्रीय लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 15 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। पानी की टंकी आधार कार्ड राशन कार्ड वृद्धावस्था पेंशन विधवा और दिव्यांग पेंशन किसान सम्मान निधि भूमि विवाद अतिक्रमण विद्युत बिल जलभराव चकरोड़ साफ सफाई और राजस्व भूमि से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पात्र नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। राज्य मंत्री ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा क्षेत्रवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण शिविर में नहीं हो सका है उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ.मधु सिंह ब्लॉक प्रमुख रविंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल शुक्ला नोडल अधिकारी एवं उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित ग्राम प्रधान पंचायत सदस्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp