Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर अनुज कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर द्वारा गठित टीम ने जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत बाहरी प्रांतों से आकर रह रहे व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिन व्यक्तियों का सत्यापन नहीं कराया गया था उनके मकान मालिक के विरुद्ध 10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। चालान कुसुम पत्नी रघुवीर बिष्ट निवासी कंस मदनी मार्ग श्रीनगर जनपद पौड़ी के विरुद्ध किया गया। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट कांस्टेबल 0459 दिनेश चौहान और हेड कांस्टेबल 01717 प्रमेंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp