श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत रिंगवाड़ी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 25 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं 78 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 518 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण विभाग बाल विकास विभाग वन राजस्व आयुर्वेदिक एवं यूनानी पशुपालन कृषि उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर कई पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा सहायक पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नंदन प्रसाद एडीओ पंचायत बनेश कुमार ग्राम विकास अधिकारी बबली सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Spread the love