Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में एक संदिग्ध ई-मेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर पौड़ी पुलिस व प्रशासन द्वारा तत्काल उच्च सतर्कता बरती गई। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायालय पौड़ी तथा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पौड़ी आदि शासकीय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुदृढ़ कर दिया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) एवं डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर बुलाकर उनके साथ मिलकर जिला न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान न्यायालय कक्षों कार्यालय कक्षों एवं अभिलेखागार की गहन जांच पार्किंग स्थलों एवं खड़े वाहनों की सूक्ष्म तलाशी भवनों के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है फिर भी पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp