श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।कुल 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 101 मिश्रित केंद्र हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए तथा 6 एकल केंद्र केवल हाईस्कूल के लिए निर्धारित हैं। परिषदीय परीक्षा 2026 के अंतर्गत हाईस्कूल में संस्थागत बालकों की संख्या 2432 और बालिकाओं की संख्या 2320 है जबकि व्यक्तिगत बालकों की संख्या 45 और बालिकाओं की संख्या 17 है। इस प्रकार हाईस्कूल में कुल 4814 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनमें 2477 बालक और 2337 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट में संस्थागत बालकों की संख्या 2080 और बालिकाओं की संख्या 2201 है जबकि व्यक्तिगत बालकों की संख्या 86 और बालिकाओं की संख्या 43 है। इस प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 4410 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनमें 2166 बालक और 2244 बालिकाएं हैं। जनपद में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 9224 है जिनमें 4643 बालक और 4581 बालिकाएं सम्मिलित हैं। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट श्री गीता स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित परीक्षाओं को सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए 356 केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान विवेकपूर्ण शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी का दायित्व है तथा आपसी समन्वय आवश्यक है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उच्च अधिकारियों को तत्काल अवगत कराने और प्रश्नपत्रों के बंडलों को खोलते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने परीक्षा केंद्रों की सीमाओं में कानून व्यवस्था बनाए रखने अनुचित गतिविधियों पर नियंत्रण और परीक्षा संचालन को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। परीक्षा केंद्रों के 100 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट श्री गीता स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह केंद्र व्यवस्थापक और खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love