Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजा बिस्कुट चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 से चलाए जा रहे पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन सहायता नंबर 112, महिला सहायता नंबर 1090 और 1091 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानून से जुड़े प्रावधान साइबर अपराध से बचाव छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर है। रकार्यक्रम के दौरान आत्मरक्षा के सामान्य उपायों और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp