प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में की गई। नहर पटरी बहादराबाद के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ निवासी हरिपुर कला आनन्दोश्वाश्रम थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद कट्टे से 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जो वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा उसे उसके साथी सूरज निवासी भानियावाला द्वारा दिया गया था। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ निवासी हरिपुर कला आनन्दोश्वाश्रम थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद विजय सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन विष्ट उप निरीक्षक करम सिंह कांस्टेबल शाह आलम कांस्टेबल मुकेश राणा।
Spread the love