प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान के निर्देशन में 18 फरवरी 2026 को कोतवाली ज्वालापुर परिसर में 71 वाहनों की विधिवत नीलामी संपन्न की गई। नीलामी में वर्ष 2017 से 2024 तक के आबकारी अधिनियम से संबंधित 61 वाहन तथा वर्ष 2024 से 2025 तक के 10 लावारिस वाहन शामिल रहे। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। नीलामी के दौरान प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार नायब तहसीलदार हरिद्वार प्रताप सिंह तथा परिवहन कर अधिकारी रविंद्र पाल सिंह सैनी मौजूद रहे। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक परिवहन अधिकारी द्वारा आबकारी अधिनियम से संबंधित 61 वाहनों का मूल्यांकन 3 लाख 90 हजार रुपये तथा 10 लावारिस वाहनों का मूल्यांकन 57 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। नीलामी प्रक्रिया में कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आबकारी अधिनियम से संबंधित वाहनों के लिए सर्वाधिक बोली 4 लाख 27 हजार रुपये लगाई गई जो टोकन संख्या 01 के तहत रिजवान अली पुत्र इरशाद अली निवासी नगला इमरती रुड़की द्वारा दी गई। वहीं लावारिस वाहनों के लिए सर्वाधिक बोली 1 लाख 22 हजार रुपये टोकन संख्या 42 के तहत दानिश पुत्र मतलब निवासी अहवाब नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा लगाई गई। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद संबंधित वाहनों को नियमानुसार सुपुर्द किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Spread the love