प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों की आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह तोड़ने और नशे की बिक्री परिवहन तथा वितरण से जुड़ी हर कड़ी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान भीमगोड़ा क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर साबिर अली के पास से 16 ग्राम और शराफत अली के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 31 ग्राम स्मैक मिलने पर दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे स्मैक रामपुर बस अड्डे से शकील नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। उनका इरादा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आने वाले यात्रियों और गंगाघाटों पर घूमने वाले लोगों को छोटी मात्रा में बेचकर लाभ कमाना था। पुलिस टीम स्मैक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी साबिर अली पुत्र शौकत अली निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 33 वर्ष शराफत अली पुत्र शौकत अली निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष पुलिस टीम उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित उपनिरीक्षक रणजीत सिंह तोमर सीआईयू अपर उप निरीक्षक एहसान अली साआईयू अपर उप निरीक्षक भानु प्रताप अपर उप निरीक्षक राहुल ठाकुर आरक्षी कपिल कुमार आरक्षी नवाब हैदर।
