Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त अंकुश लगाने और तस्करों को जेल भेजने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस सक्रिय रूप से अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने 19 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने रोशनाबाद क्षेत्र में काला गेट से सूर्य नगर जाने वाले मार्ग पर स्थित बाग के पास से विरेन कश्यप को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सिडकुल में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विरेन कश्यप पुत्र सोम कश्यप निवासी ग्राम रावली मेहदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक हरीश शाह कांस्टेबल हरि सिंह कांस्टेबल रिपेन्द्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp