Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। 22 फरवरी को हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम द्वारा यातायात पुलिस लाइन कमलदास कुटिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कार्यालय भोजनालय और स्टोर से संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया। सभी अभिलेखों को अद्यावधिक और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए और उनका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा बनाए रखने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही न बरतने तथा आमजन के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp