प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार जनपद पौड़ी द्वारा अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फरार और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। 4 मई 2024 को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी वीडियो एडिट कर अश्लील वीडियो बना दी और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर 3 लाख 54 हजार रुपये की ठगी की। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान ठोस साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मामले में शामिल पवन निवासी गुरदासपुर पंजाब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जांच में रुक्कू नामक अन्य अभियुक्त की संलिप्तता सामने आई जो लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और विशेष टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त की सटीक लोकेशन का पता लगाया। पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तमिलनाडु पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया। लगातार निगरानी और सुनियोजित दबिश के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रुक्कू उम्र 27 वर्ष पुत्र शमशू निवासी एंचवाड़ी पुन्हाना जिला नूंह मेवात हरियाणा का रहने वाला है। उसके खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में दिल्ली में एक मामले में लगभग एक माह तिहाड़ जेल में रह चुका है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ट्रक चालक है और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। कई बार वह स्वयं को पुलिस या साइबर सेल अधिकारी बताकर धन उगाही करता था। मई 2024 में उसने उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति से न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये वसूले। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर उसने मोबाइल और सिम नष्ट कर दिए और तमिलनाडु जाकर ट्रक चालक के रूप में कार्य करने लगा। अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित राज्यों से जुटाई जा रही है।पुलिस टीम उप निरीक्षक राजाराम डोभाल आरक्षी राजेश कुमार स्वामी।
Spread the love