Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी राहुल उर्फ काला पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम गदरजुड्डा पुलिस टीम आरक्षी मनोज वर्मा आरक्षी रोशन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp