प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार शिवालिक नगर स्थित एक घर में अलमारी की चाबी बनाने के बहाने सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक आरोपी को मध्यप्रदेश के धार जिले से गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से एक पीली धातु की अंगूठी बरामद की गई है जबकि अन्य आभूषणों के साथ उसका साथी फरार है। 9 फरवरी 2026 को शिवालिक नगर निवासी संदीप धीमान ने पुलिस को सूचना दी कि दोपहर के समय उनकी बुजुर्ग माता ने अलमारी की चाबी बनवाने के लिए दो व्यक्तियों को घर बुलाया था। आरोप है कि दोनों ने गोदरेज अलमारी की चाबी बनाने का बहाना कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने विभिन्न साक्ष्यों और तथ्यों का विश्लेषण करते हुए संभावित ठिकानों पर तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद 20 फरवरी को एक आरोपी गोविंद छाबड़ा को उसके धार मध्यप्रदेश स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक सोने की अंगूठी बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साले के साथ कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश से हरिद्वार आया था। दोनों ने शिवालिक नगर के घर में चाबी बनाने का बहाना कर अलमारी से आभूषण चोरी किए और बाद में मध्यप्रदेश लौट गए। आरोपी ने यह भी बताया कि बरामद अंगूठी के अलावा बाकी आभूषण उसके साले के पास हैं। पुलिस टीम ने जब दूसरे आरोपी के घर दबिश दी तो वह परिवार सहित ताला लगाकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी गोविंद छाबड़ा पुत्र दलबीर छाबड़ा निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश उम्र 25 वर्ष। पुलिस टीम रानीपुर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा उप निरीक्षक विकास रावत चौकी प्रभारी गैस प्लांट आरक्षी दीप गौड़ आरक्षी गम्भीर तोमर आरक्षी सुमन डोबाल। सीआईयू टीम निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट प्रभारी आरक्षी वसीम।
Spread the love