प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर पुराने पीर के पास मिले युवक के शव मामले का कोतवाली मंगलौर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में छपार निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर खून से सनी जैकेट और लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचले जाने के निशान मिले। मृतक की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई।परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई।फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। आसपास की गतिविधियों की जांच में पता चला कि घटना वाले दिन सुबह मृतक एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल पर घटनास्थल की ओर गया था।संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम देवबंद तिराहे के पास एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि वह सराय ज्वालापुर में किराये पर रहता है। 17 फरवरी को वह अपने घर जाने के लिए रुड़की में था। शराब पीने की इच्छा होने पर वह बस अड्डे के पास ठेके पर पहुंचा जहां उसकी मृतक से मुलाकात हुई।ठेका बंद होने पर दोनों रामपुर चुंगी स्थित ठेके से शराब खरीदकर नहर पटरी के पास बाग में चले गए। शराब पीने के दौरान आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास नकदी है। पैसों के लालच में उसने पहले गला दबाकर प्रदीप को गिराया और फिर पास में पड़े पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह जेब से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सनी जैकेट और लूटी गई धनराशि बरामद की। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी कब्जे में लिया गया है। आरोपी की पहचान विनायक त्यागी पुत्र विजेंद्र त्यागी निवासी बरला थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी सराय ज्वालापुर के रूप में हुई है। विधिक कार्रवाई जारी है।पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह उप निरीक्षक मनोज गैरोला उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल सहायक उप निरीक्षक श्यामबाबू मुख्य आरक्षी माजिद खान मुख्य आरक्षी अमित शर्मा। सीआईयू टीम उप निरीक्षक संजय पुनिया सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यादव मुख्य आरक्षी मनमोहन भंडारी आरक्षी महिपाल तोमर आरक्षी राहुल आरक्षी अजय काला आरक्षी उबैद।
Spread the love