Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी में फायर सर्विस टीम ने जनपद मुख्यालय के महत्वपूर्ण कार्यालयों और संस्थानों का सघन फायर रिस्क निरीक्षण किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महताब अली के नेतृत्व में 23 फरवरी 2026 को यह अभियान चलाया गया जिसका उद्देश्य आग से संबंधित संभावित जोखिमों का आकलन कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करना था। निरीक्षण के दौरान उत्तरा केयर सेंटर जिला अस्पताल पौड़ी आरटीओ कार्यालय पौड़ी और मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय पौड़ी का फायर सुरक्षा ऑडिट किया गया। भवनों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच की गई।जहां कमियां पाई गईं वहां संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। फायर सर्विस टीम ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही और सुरक्षित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक प्रतिक्रिया कैसे दी जाए इस संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp