प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चतुर्थ टिहरी कप उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय ओपन महिला 7 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 7 मार्च से 9 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन तथा जिला फुटबाल संघ टिहरी गढ़वाल के समन्वय से जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर द्वारा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर नरेंद्रनगर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की महिला फुटबॉल टीमों को आमंत्रित किया गया है।इनमें चम्पावत बागेश्वर पिथौरागढ़ मुनस्यारी ऊधमसिंह नगर अल्मोड़ा हल्द्वानी हरिद्वार देहरादून पौड़ी चमोली रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी तथा उत्तरकाशी फुटबॉल हॉस्टल टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता नॉक आउट पद्धति के आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी और 1 कोच या मैनेजर सहित कुल 10 सदस्य होंगे। सभी टीमों के लिए अपना खेल किट और निर्धारित रंग की जर्सी लाना अनिवार्य होगा। प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए उत्तराखण्ड का निवासी होना या माता अथवा पिता के उत्तराखण्ड में कार्यरत होने का प्रमाण पत्र आवश्यक रहेगा।निर्धारित प्रारूप में सूचना आधार कार्ड फोटो स्थायी निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है। यदि किसी टीम में उत्तराखण्ड के बाहर का खिलाड़ी पाया जाता है तो आयोजन समिति संबंधित टीम को अयोग्य घोषित करेगी।प्रतिभागी टीमों के लिए यात्रा आवास और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। टीम मैनेजर और निर्णायकों को आने-जाने का किराया साधारण बस या स्लीपर श्रेणी रेल के अनुसार यात्रा भत्ता भोजन भत्ता तथा अन्य व्यय का भुगतान कोषागार के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाएगा। प्रतियोगिता अवधि में भोजन और आवास की व्यवस्था जिला खेल कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों तथा टीम मैनेजरों को खेल विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह प्रतियोगिता प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।
Spread the love