Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि आगामी होली के पर्व एवं रमजान को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल श्री आर.एस.रावत के नेतृत्व एवं उनके व वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व कैलाश चन्द्र टम्टा के साथ इक्कड़ू चौक सराय स्थित पनीर सप्लायर यूनिट चौहान डेयरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर डीप फ्रीजर में लगभग 5 क्विंटल पनीर संग्रहित मिला जिसमें से पनीर के 2 नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। मौके पर प्रस्तुत फ़ूड लाइसेंस नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र का मिला जबकि उक्त पनीर खाद्य प्रतिष्ठान तहसील हरिद्वार में स्थित है इसके अलावा मौके पर उक्त पनीर का क्रय व विक्रय इनवॉइस रिकार्ड भी नहीं मिला पूछताछ में उक्त डेयरी के मालिक रहीस अहमद ने बताया कि उसने उक्त पनीर मथुरा की सोनू डेयरी से मंगवाया है तथा हरिद्वार शहर में सप्लाई करता है। मौके पर मिली उक्त अनियमितताओं के कारण पनीर मालिक को नोटिस जारी किया गया तथा 3 दिन के अन्दर तहसील हरिद्वार में फ़ूड लाइसेंस बनवाने पनीर का क्रय इनवॉइस प्रस्तुत करने तथा तापमान नियंत्रित प्रणाली में ही पनीर का संग्रह व विक्रय करने के आदेश दिये गये यदि उक्त पनीर मालिक संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करता है तो 3 दिन के बाद पनीर के संग्रह व विक्रय पर रोक लगा दी जायेगी तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने अवगत कराया है कि आज सुबह 5 बजे से लगभग 3 घण्टे चली कार्यवाही में मौके पर ज्वालापुर थाना के पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। इसके अलावा टीम द्वारा कनखल में स्थित एक रिटेल स्टोर से वनस्पति घी का एक नमूना तथा धनिया पाउडर का 1 नमूना जाँच हेतु लिया गया। उन्होंने अवगत कराया कि उनके व दिलीप जैन के साथ सिडकुल क्षेत्र में स्थित बल्क डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर रिलायंस गोदाम का एवं ई-कॉमर्स सेंटर ब्लिंककिटका निरीक्षण किया गया। रिलायंस गोदाम से उत्तराखण्ड एवं पश्चिमी यूपी के 77 रिलायंस स्मार्ट पाइंट स्टोर को खाद्य पदार्थों की सप्लाई की जाती है। मौके पर कुल 4 खाद्य पदार्थ सूजी मैदा गुजिया एवं खाद्य तेल के नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजे गये तथा एक्सपायरी एवं एक्सपायरी के नजदीक खाद्य पदार्थों की बारीकी से जाँच एवं दस्तावेजों की जाँच की गयी। ब्लिंककिट स्टोर को क्रय एवं विक्रय इनवॉयस का रिकार्ड न रखने के कारण नोटिस जारी किया गया है। होली एवं रमजान पर्व तक जनपद हरिद्वार में यह विशेष अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp