प्रदीप कुमार
नई टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नई टिहरी स्थित जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जनपदवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में पेयजल ग्राम पंचायत विद्युत वन विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं।जिलाधिकारी ने सभी मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान सीएम हेल्पलाइन और जन समर्पण पोर्टल पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है उन्हें तुरंत पोर्टल पर अपडेट किया जाए तथा शेष मामलों का निर्धारित अवधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ग्राम सौड़ जड़ीपानी ठांगधार तहसील टिहरी निवासी राजपाल चंद रमोला और विजयपाल चंद रमोला ने बताया कि उनके पिता द्वारा 10 अक्टूबर 2018 से 31 जनवरी 2026 तक भूमि किराया इकरारनामा के आधार पर कैंपिंग और कॉटेज व्यवसाय के लिए दी गई थी लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी भूमि खाली नहीं की गई। इस पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जयपाल सिंह कैरवाण ने ग्राम पंचायत कांडाजाख स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के जंगल के समीप होने से जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग रखी। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।मदननेगी के सुरेंद्र दत्त सूरी ने अगस्त 2025 में वितरित 50 राशन पैकेटों के भुगतान की मांग की जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।गम्भीर सिंह पंवार ने पुनर्वास स्थल पथरी भाग तीन पश्चिम हरिद्वार में आवंटित कृषि भूमि के अनुपयोगी होने के कारण उसे पथरी भाग तीन पूर्व में परिवर्तित करने का अनुरोध किया जिस पर प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम मुडियागांव निवासी सज्जन सिंह ने घरेलू विद्युत कनेक्शन को व्यावसायिक दर्शाकर अधिक बिल आने की शिकायत की। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल उपजिलाधिकारी स्नेहिल कुंवर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.श्याम विजय जिला विकास अधिकारी मो असलम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love