Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 126 किमी ऋषिकेश कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत जनपद में चल रहे कार्यों और लंबित प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न ग्रामों से जुड़े भूमि हस्तांतरण प्रतिकर वितरण और वन स्वीकृतियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान ग्राम बैडाणू वाण और खत्यारी की चयनित भूमि को बद्रीनाथ वन प्रभाग के पक्ष में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया, ग्राम कोलड़ा में निजी नाप भूमि से जुड़े हितबद्ध व्यक्तियों को प्रतिकर वितरण ग्राम सिवाई और लंगाली की नाप भूमि से संबंधित कार्रवाई तथा स्टेशन यार्ड निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए सिवाई और भट्टनगर में अधिग्रहित भूमि के सीमांकन पर विशेष रूप से विचार किया गया। इसके अलावा ग्राम कोलड़ा में भूमि के सापेक्ष अनुसूची 2 के तहत धनराशि की मांग लंगाली और कोलड़ा में प्रस्तावित अतिरिक्त रेलवे स्टेशन यार्ड के विस्तारीकरण के लिए प्रत्यावर्ती वन भूमि में स्थित बाधक वृक्षों के पातन सहित अन्य लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पोखरी उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग और प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं ताकि परियोजना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग सर्वेश कुमार दुबे अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश रेल विभाग के अधिकारी सूरज प्रकाश और मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे जबकि कुछ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp