प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने कोतवाली गोपेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। परिसर पहुंचने पर उन्हें सलामी दी गई। जिसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय मालखाना बैरक भोजनालय और हवालात का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना कार्यालय में अभिलेखों और रजिस्टरों की गहन जांच की गई। पुराने और जीर्ण-शीर्ण रजिस्टरों के संरक्षण तथा सही अभिलेखीकरण के निर्देश दिए गए। त्योहार रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण पत्रावलियों को अद्यतन रखने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की आर्म्स एम्युनेशन ड्रिल कराई गई। शस्त्रों को खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया के साथ उनके रखरखाव की बारीकी से परीक्षा ली गई। बेहतर प्रदर्शन पर हेड कांस्टेबल विक्रम को पुरस्कृत किया गया। सभी पुलिस कर्मियों को नियमित शस्त्र अभ्यास और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए आपदा उपकरणों की भी जांच की गई। प्रत्येक पुलिसकर्मी को आपदा उपकरणों के संचालन की व्यवहारिक जानकारी रखने के निर्देश दिए गए ताकि आपात स्थिति में प्रभावी भूमिका निभाई जा सके। सीसीटीएनएस कार्यालय में ऑनलाइन पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। परिसर में साफ-सफाई पर संतोष जताते हुए जहां भी मरम्मत की आवश्यकता है वहां प्रस्ताव भेजने और नियमित श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मालखाने में लंबित मामलों से संबंधित सामग्री और लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण पर बल दिया गया। पुराने माल को सुरक्षित मालखाना मॉड्यूल में ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। महिला हेल्प डेस्क और बाल थाने की पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए महिलाओं और बच्चों से जुड़ी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love