प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर गढ़वाल। शहर में हुई तीन अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए छह नाबालिग बालकों को संरक्षण में लिया है। उनके कब्जे से चोरी की गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं। 22 फरवरी 2026 को पिंटू सिंह मोहित सालार और राजेश कुशवाहा निवासी कोटद्वार ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिलें चोरी कर ली हैं। शिकायत के आधार पर तीनों मामलों में अभियोग पंजीकृत किए गए। घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। 23 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए छह नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया और उनके कब्जे से चोरी की तीनों मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि वे मौज-मस्ती और घूमने के उद्देश्य से घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। सभी नाबालिगों को विधिक प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की दिनचर्या मित्र मंडली और गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें। बच्चों के व्यवहार में अचानक बदलाव अनावश्यक खर्च या देर रात तक बाहर रहने जैसी गतिविधियों पर सतर्क रहें। उचित मार्गदर्शन और संवाद ही बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोक सकता है। बरामद मोटरसाइकिलें होंडा मोटरसाइकिल UK 15B 5257 पल्सर मोटरसाइकिल UK 12B 10847 डिस्कवर मोटरसाइकिल UK 15 8466 पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान उप निरीक्षक अभिनव शर्मा उप निरीक्षक राजाराम डोभाल अपर उप निरीक्षक जयपाल सिंह कांस्टेबल चंद्रपाल कांस्टेबल आशीष बिष्ट कांस्टेबल गुरमीत सिंह होमगार्ड कुलदीप सिंह
Spread the love