Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन से लावारिस हालत में घूम रहे तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया है। तीनों बच्चे गुरुग्राम हरियाणा से घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे लेकिन घूमने की योजना बनाकर ट्रेन से हरिद्वार पहुंच गए। 20 फरवरी 2026 को तीनों बालक घर से स्कूल के लिए निकले थे। स्कूल न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास काफी तलाश की और बाद में गुरुग्राम के संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बच्चे कक्षा 6 के छात्र हैं और हरिओम इंटरनेशनल स्कूल खेड़की के विद्यार्थी हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद लगभग दोपहर 2 बजे बिना परिजनों को बताए रेल से हरिद्वार आ गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में ऑपरेशन स्माइल अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीमें रेलवे स्टेशन हर की पैड़ी और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर बिना अभिभावक घूमते मिले बच्चों से पूछताछ और सत्यापन करती हैं। 21 फरवरी 2026 को पुलिस टीम हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चेकिंग के दौरान भ्रमणशील थी। इसी दौरान तीनों बालक संदिग्ध अवस्था में लावारिस हालत में घूमते मिले। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। टीम ने मौके पर बच्चों की काउंसलिंग की और उन्हें सुरक्षित रूप से बाल गृह ज्वालापुर में दाखिल कराया। पुनः काउंसलिंग के बाद बच्चों ने अपना नाम और पता बताया।प्राप्त जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया।पुष्टि होने के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई नाबालिग बच्चा बिना अभिभावक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। रेस्क्यू किए गए बालक आर्यन पुत्र रोहित उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम खेड़की डोला गुरुग्राम हरियाणा दीपक पुत्र मिन्नत राज उम्र 12 वर्ष निवासी उपरोक्त मयंक पुत्र सुनील उम्र 12 वर्ष निवासी उपरोक्त पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला उप निरीक्षक देवेंद्र यादव हेड कॉन्स्टेबल राकेश कॉन्स्टेबल दीपक महिला कॉन्स्टेबल शशि बाला महिला कॉन्स्टेबल गीता महिला कॉन्स्टेबल बीना गोदियाल कॉन्स्टेबल दीपक डबराल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp