प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सत्यापन और सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश और एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। 22 फरवरी 2026 को संयुक्त पुलिस टीम ने थाना सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद स्थित पिपलेश्वर मंदिर के पास एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में छापेमारी की। जांच के दौरान एक युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से स्थानीय और बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधार कार्ड फर्जी हाईस्कूल अंकतालिका और अन्य कूटरचित दस्तावेज बनाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार बताया। आरोपी ने बताया कि सिडकुल में नौकरी करने आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को उत्तराखंड के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होने पर वह आधार कार्ड में नाम पता और उम्र में बदलाव कर प्रिंट निकालकर देता था। दुकान की तलाशी के दौरान 4 आधार कार्ड जिनमें 2 कूटरचित पाए गए 9 हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित छायाप्रतियां 1 लैपटॉप 1 लैपटॉप चार्जर 1 कलर प्रिंटर स्कैनर और 1 कीबोर्ड बरामद किए गए। मामले में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।आरोपित पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार पुलिस टीम थानाध्यक्ष नितेश शर्मा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र तोमर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उप निरीक्षक बबलू चौहान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार अपर उप निरीक्षक संजय चौहान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार हेड कॉन्स्टेबल 406 जितेन्द्र मलिक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार हेड कॉन्स्टेबल 217 देशराज थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार कॉन्स्टेबल 685 गजेन्द्र प्रसाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार कॉन्स्टेबल 417 मुकेश थाना सिडकुल जनपद।
Spread the love