प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रुद्रप्रयाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला न्यायाधीश रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 23 फरवरी 2026 को नगर पंचायत तिलवाड़ा के मुख्य बाजार स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों होटलों एवं रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ किराना दुकानों में समाप्ति तिथि पार कर चुकी खाद्य सामग्री पाई गई जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। संबंधित दुकानदारों को मौके पर ही कड़ी चेतावनी दी गई तथा समस्त समाप्ति तिथि पार सामग्री को तत्काल प्रभाव से नष्ट कराया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न दोहराने के सख्त निर्देश दिए गए। गहन जांच के दौरान कुछ रेस्टोरेंटों में पुरानी एवं संदिग्ध गुणवत्ता की मिठाइयां पाई गईं।निरीक्षण में स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता मानकों के पालन में भी कमी पाई गई जिस पर संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। जनस्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए पाई गई समस्त पुरानी मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण समाप्ति तिथि की नियमित जांच स्वच्छ रसोई व्यवस्था बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इस उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Spread the love