प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल में 15 फरवरी 2026 को रजत जयंती पार्क श्रीनगर निवासी सोनू पुत्र चमन लाल ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी मानसिक रूप से कमजोर और मंदबुद्धि बहन को बहला फुसलाकर काली कमली धर्मशाला श्रीनगर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया।तहरीर के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मनीष चन्द्र के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के दिन अभियुक्त मनीष चन्द्र धर्मशाला से भागने के प्रयास में कूद गया था जिससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पुलिस उसकी निगरानी कर रही थी। 24 फरवरी 2026 को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अभियुक्त फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उसे अस्पताल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया।अभियुक्त मनीष चन्द्र पुत्र स्वर्गीय कुशलानन्द मनोरी निवासी ग्राम मनोड़ा डाकघर नारायणबगढ़ थाना थराली जनपद चमोली आयु 35 वर्ष है। कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर अनुज कुमार महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सकलानी हेड कांस्टेबल हरीश लिंगवाल तथा कांस्टेबल विनोद शामिल रहे।
Spread the love